Uncategorized

सुशासन तिहार के लंबित आवेदनों का समय-सीमा में करें निराकरण : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

डॉ. गौरव सिंह ने समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त लंबित आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान शासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी विभाग गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

बैठक में ई-केवाईसी, आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं धान खरीदी से जुड़े लंबित वसूली प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से विभागवार प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तथा अधिक से अधिक पात्र लोगों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जरूरतमंद नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।धान खरीदी से संबंधित लंबित वसूली प्रकरणों पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button