Uncategorized

पंडवानी की स्वर-साम्राज्ञी तीजन बाई से सुश्री मोना सेन की सौजन्य भेंट, लिया आशीर्वाद

रायपुर।आज पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री से सम्मानित पंडवानी की स्वर-साम्राज्ञी तीजन बाई (तिजन माँ) से छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन ने सौजन्य भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना।इस दौरान सुश्री मोना सेन ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। भेंट के दौरान तीजन माँ का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ, जिससे वे अभिभूत नजर आईं।सुश्री मोना सेन ने कहा कि तीजन बाई न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक धरोहर हैं। पंडवानी कला को वैश्विक पहचान दिलाने में उनका योगदान अतुलनीय है।

यह भेंट प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button