Uncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत दुर्लभ पांडुलिपियों का संरक्षणतिल्दा निवासी पं. रामकृष्ण शुक्ला सम्मानित

रायपुर । जिले में प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में ज्ञान भारतम् मिशन के तहत लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में तिल्दा निवासी पंडित श्री रामकृष्ण शुक्ला द्वारा संरक्षित हस्तलिखित श्रीमद्भागवत कथा एवं भजन गीतों की दुर्लभ पांडुलिपियों को ज्ञान भारतम् पोर्टल में दर्ज किया गया है।

इन अमूल्य पांडुलिपियों के संरक्षण एवं सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पंडित श्री रामकृष्ण शुक्ला को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत जिले में प्राचीन ग्रंथों, पांडुलिपियों एवं ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित कर डिजिटल माध्यम से सुरक्षित रखने का कार्य किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित हो सकें।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं नागरिकों ने पंडित श्री रामकृष्ण शुक्ला के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति एवं साहित्य संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायी पहल बताया

Related Articles

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button