Uncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर

रेडक्रॉस की समाजसेवा गतिविधियों की हुई समीक्षा, सदस्यता विस्तार पर जोर

डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्यता अभियान एवं समाजसेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में जिले में रेडक्रॉस द्वारा संचालित जनहितकारी कार्यों, जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य सेवाओं एवं सामाजिक सहयोग कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी सेवा और मानवता का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़कर समाजसेवा कार्यों को व्यापक बनाया जाए।

उन्होंने अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों को जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button