Uncategorizedछत्तीसगढ़

डीएलसीसी बैठक में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने दिए निर्देश

जिले में संचालित जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं बैंकिंग सेवाओं की समीक्षा हेतु आयोजित डीएलसीसी बैठक में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बैंकों को निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा लंबित ऋण प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों के ऋण आवेदनों को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं एवं ग्रामीण आजीविका से जुड़े समूहों को समय पर वित्तीय सहायता मिलना आवश्यक है। साथ ही मुद्रा ऋण, स्टैंडअप इंडिया, पीएम स्वनिधि एवं किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं में बेहतर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में बैंकिंग संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी विभाग एवं बैंक आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button