Uncategorized

विकास योजनाओं की समीक्षा में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सख्त

नैनो डीएपी-यूरिया के प्रचार, पीएम सूर्यघर योजना और कुपोषण मुक्त अभियान पर जोरडॉ. गौरव सिंह ने समय-सीमा की बैठक में जिले के अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में कृषि, ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को किसानों के बीच नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक एवं संतुलित उर्वरक उपयोग से खेती की लागत कम होगी और उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि होगी। इसके लिए कृषि विभाग को गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने कहा गया।

बैठक में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाया जाए तथा आम नागरिकों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह योजना बिजली बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

बरसात के मौसम को देखते हुए कलेक्टर ने विद्युत विभाग को सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान आमजन को बिजली संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए ट्रांसफार्मर, लाइन एवं अन्य व्यवस्थाओं का पूर्व परीक्षण सुनिश्चित किया जाए।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद नागरिक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। साथ ही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने कहा गया।

बैठक में कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कुपोषित बच्चों की पहचान और उपचार संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button