छत्तीसगढ़

आज भूपेश कैबिनेट की बैठक, मंत्रियों से कई मसलों पर होगी बात

रायपुर

मुख्यमंत्री निवास में आज सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होने वाली है। इसमें डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के साथ मंत्रिमंडल के सभी सदस्य भी इस बैठक में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर बैठक शुरू होगी।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीने बाकी हैं ऐसे में कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव लगातार कई संगठनों से बातचीत कर रहे हैं। लिहाजा उनकी निगाहें आज होनी वाली बैठक पर टिकी हुई है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त को मुख्यमंत्री कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। इससे पहले वे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाकर चर्चा करेंगे। प्रदेश में अब तक मानसून की स्थिति और कृषि के वर्तमान हालात, PSC नियमों में भर्ती संशोधन और आरक्षण पर चर्चा हो सकती है। विधानसभा चुनाव करीब होने की वजह से इस बैठक के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button