मध्यप्रदेश

खेल मंत्री सारंग ने विजेता खिलाड़ियों दी बधाई

भोपाल

दूसरी इण्डिया ताईक्वान्डो जूनियर एवं कैडेट राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का आयोजन  दिनांक 06 से 09 फरवरी, 2024 तक सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर (राजस्थान) में किया गया। प्रतियोगिता में ताईक्वान्डो अकादमी के खिलाड़ियों ने खेल कौशल और शारीरिक दक्षता का शानदार प्रदर्शन कर 03 स्वर्ण, 01 रजत और 01 कांस्य सहित 05 पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। खेल युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने विजेता खिलाड़ी को बधाई दी।

जयपुर में आयोजित दूसरी इण्डिया ताईक्वान्डो जूनियर एवं कैडेट राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में ताईक्वान्डो अकादमी की खिलाड़ी कु. मानसी कोरी ने -42 किग्रा स्पर्धा में 01 स्वर्ण, कु. कनिष्का शर्मा ने -67 किग्रा. स्पर्धा में 01 स्वर्ण और बालक वर्ग अभिनव वर्मा ने – 64 किग्रा (कैडेट) में 01 स्वर्ण पदक अर्जित किया। इसी प्रकार हरमन सिंह गिल ने -55 किग्रा स्पर्धा में रजत और अंशुल यादव ने -51 किग्रा. स्पर्धा में 01 कांस्य पदक अर्जित किया। इस प्रकार अकादमी के खिलाड़ियों ने कुल 05 पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उक्त सभी अकादमी के पदक विजेता खिलाड़ी म.प्र. ताईक्वान्डो अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक जगजीत सिंह मांड और प्रशिक्षक अर्जुन सिंह रावत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है।

Related Articles

कु. कनिष्का शर्मा वर्ल्ड डेफ ताईक्वान्डो चैम्पियनशिप बिशकेक (किरगिस्थान) के लिए चयनित

खेल मंत्री सारंग ने दी बधाई

भोपाल

ऑल इण्डिया स्पोर्ट्स कांउसिल ऑफ डेफ के द्वारा दिनांक 04 फरवरी 2024 को आयोजित ताईक्वान्डो चयन ट्रायल में कानपुर (उ.प्र.) में म.प्र. मार्शल आर्ट (ताईक्वान्डो) अकादमी भोपाल की खिलाड़ी कु. कनिष्का शर्मा ने अपने खेल कौशल और शारीरिक दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयन ट्रॉयल में प्रथम स्थान अर्जित कर वर्ल्ड डेफ ताईक्वान्डो चैम्पियनशिप बिशकेक (किरगिस्तान) के लिए चयनित होकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया।
कनिष्का शर्मा डेफ खिलाड़ी है, लेकिन सामान्य खिलाड़ियों को पछाड़ते हुये राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।

मध्यप्रदेश मार्शल आर्ट (ताईक्वान्डो) अकादमी भोपाल की खिलाड़ी कु. कनिष्का शर्मा बचपन से सुनने और बोलने में असमर्थ है। इसके बावजूद कु. कनिष्का द्वारा एक डेफ खिलाड़ी होते हुये भी सामान्य खिलाड़ियों की एस.जी.एफ. आई, राष्ट्रीय खेल में रजत और हॉल ही में राजस्थान में आयोजित दूसरी इण्डिया ताईक्वान्डो जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2024 में 01 स्वर्ण पदक हॉसिल किये हैं। जो अपने आप में एक बड़ी बात है। एक डेफ खिलाड़ी होने के नाते खेल अकादमी की खिलाड़ी कु. कनिष्का शर्मा द्वारा ताईक्वान्डो खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम बढाया हैं। कु. कनिष्का शर्मा वर्तमान में म.प्र. मार्शल आर्ट (ताईक्वान्डो) अकादमी भोपाल के मुख्य प्रशिक्षक जगजीत सिंह मांड और प्रशिक्षक अर्जुन सिंह रावत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है। संचालक खेल शिव कुमार गुप्ता ने प्रशंसा की।

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक बिलवाल के निधन पर दुख व्यक्त किया

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ जिले के पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से शांतिलाल बिलवाल की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button