
रायपुर। इंडिया टुडे न्यूज़ द्वारा आयोजित विशेष सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए सालेम इंग्लिश स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रुपिका लॉरेंस को सम्मानित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उन्हें मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने तथा विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए श्रीमती रुपिका लॉरेंस के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।श्रीमती रुपिका लॉरेंस को मिला यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि सालेम इंग्लिश स्कूल, उसके शिक्षकों, विद्यार्थियों और पूरे छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन (CDBE) परिवार के लिए गौरव का विषय है।
बच्चों का सर्वांगीण विकास प्राथमिकताCDBE का मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मानवीय मूल्यों का विकास करना भी है। प्रत्येक बच्चे को समान अवसर, सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना आवश्यक है।CDBE परिवार के अनुसार बच्चे देश का भविष्य हैं। ऐसे में विद्यालयों की जिम्मेदारी है कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का उचित अवसर दिया जाए। इसके साथ ही उनके शैक्षणिक, मानसिक, सामाजिक और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
CDBE विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री एवं श्री रामविचार नेताम के प्रति आभारइस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरे CDBE परिवार की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं श्री रामविचार नेताम के प्रति आभार व्यक्त किया गया। CDBE परिवार ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और प्राचार्यों को मिलने वाला ऐसा सम्मान उनके उत्साह को बढ़ाता है तथा उन्हें विद्यार्थियों के भविष्य के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
CDBE परिवार ने श्रीमती रुपिका लॉरेंस को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।“बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और बेहतर भविष्य देना ही हमारा संकल्प है।”







