बिहार

पत्नी के आत्मदाह के बाद फरार चल रहे एसडीओ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

रांची

झारखंड के हजारीबाग सदर के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को अपनी पत्नी अनीता देवी की मौत के मामले में आरोपी बनाया गया है। उन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कुमार को हजारीबाग के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एस लम्हे की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बता दें कि पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने फरार चल रहे कुमार को रविवार शाम रांची से गिरफ्तार किया था। इससे पहले 31 जनवरी को एक स्थानीय अदालत ने उनके द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।

अधिकारियों ने दी जानकारी
अधिकारियों ने बताया कि अनीता देवी ने पिछले साल 26 दिसंबर को हजारीबाग के लोहसिंघना स्थित अपने सरकारी आवास में कथित तौर पर खुद को आग लगा ली थी। घटना के बाद कुमार को पद से हटा दिया गया था। अनीता देवी के भाई राजकुमार गुप्ता ने कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button