Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

सुशासन तिहार के लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को दिखाई सख्ती

रायपुर, 26 मई।जिले में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं का निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित आवेदनों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के कार्ड निर्माण एवं उपचार की स्थिति की समीक्षा भी की गई।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाया जाए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।बैठक में धान खरीदी से संबंधित लंबित भुगतान, पंजीयन एवं अन्य प्रकरणों पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए।पेंशन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि वृद्धजन, दिव्यांग एवं निराश्रित हितग्राहियों को समय पर पेंशन मिलना सुनिश्चित किया जाए। लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button