राजस्थान

शिक्षा विभाग में 16 हजार पदों की भर्ती परीक्षा तिथि जारी

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शिक्षा विभाग से जुड़ी विभिन्न परीक्षाओं की तिथि जारी की है। परीक्षाओं के जरिए 16 हजार 279 पदों पर भर्तियां होंगी। इनका विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।

आयोग सचिव एचएल अटल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में स्कूल लेक्चरर के 26 विषयों में 6000 पदों पर भर्ती होगी। इसकी परीक्षा 11 से 21 अक्टूबर तक होगी। वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय परीक्षा-2022 के तहत 8 विषयों में 9760 पदों पर भर्ती होगी। इसकी परीक्षा 17 से 24 दिसम्बर तक होगी।

संस्कृत शिक्षा विभाग में 5 विषयों के 102 पदों पर स्कूल लेक्चरर की भर्ती होगी। परीक्षा 15 से 17 नवंबर तक कराई जाएगी। वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड-द्वितीय परीक्षा 2022 के तहत 6 विषयों में 417 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए जनवरी 2023 के द्वितीय सप्ताह में परीक्षा का आयोजन प्रस्तावित है।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button