फिल्म जगत

माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ का लोकगीत ‘बिगड़ गइला राजा जी’ रिलीज

मुंबई,

अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका खुशी कक्कड़ का लोकगीत 'बिगड़ गइला राजा जी' रिलीज हो गया है। भोजपुरी लोकगीत 'बिगड़ गइला राजा जी' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और अभिनेता अविनाश आर्या युवा पति-पत्नी की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'बिगड़ गइला राजा जी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को खुशी कक्कड़ ने गाया है। इस गाने को रमन बिहारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार टिंकू तूफान केसरी हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर योगेश मौर्या, डीओपी गौरव राय, रंजन, ड्रेस डिजाइनर बादशाह खान। डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button