अजब-गजबछत्तीसगढ़फिल्म जगत

आरंग में 22 अप्रैल को सजेगा ‘चंदैनी’ महोत्सव, लोक संस्कृति के संरक्षण का प्रयास सुश्री मोना सेन जी करेंगी अध्यक्षता

आरंग, रायपुर। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकनाट्य कला चंदैनी के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ग्राम गढ़ा (आरंग) में 22 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय “लोकिक-चंदा (चंदैनी) लोकनाट्य महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मान. मोना सेन अध्यक्षता करेंगी, जबकि कैबिनेट मंत्री मान. गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।आयोजकों ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य विलुप्त होती लोकनाट्य परंपरा चंदैनी को पुनर्जीवित करना और नई पीढ़ी को अपनी लोकसंस्कृति से जोड़ना है। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कलाकारों की भागीदारी रहेगी, जो अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को लोकसंस्कृति की झलक दिखाएंगे।

महोत्सव के दौरान चंदैनी लोकनाट्य का मंचन, छत्तीसगढ़ी लोकगीत-नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम का आयोजन 22 अप्रैल शाम 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक लोरीक नगर गढ़ा, आरंग में किया जाएगा।इस आयोजन का संचालन ग्राम पंचायत लोरीक नगर गढ़ा द्वारा किया जा रहा है, जिसमें पीपला वेलफेयर फाउंडेशन का सहयोग रहेगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button