
छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन जी ने कल बन्दरचुवा में माननीय मुख्यमंत्री जी के निज सचिव भाई दीपक अंधारे जी के निवास पर पहुंचकर उनके चचेरे भाई स्वर्गीय विवेक अंधारे जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।इस दौरान सुश्री सेन ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है।सुश्री मोना सेन जी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल और शक्ति दें।






