छत्तीसगढ़

संसद में उठाया इंद्रावती नदी मुद्दा, सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय जल मंत्री से समाधान की मांग की

जगदलपुर

गर्मी की दस्तक के साथ ही इंद्रावती नदी की धारा सूखने लगी है. यह बात की गूंज दिल्ली तक हुई है, जहां संसद में क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय जल मंत्री से समाधान की मांग की है.

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने संसद में बताया कि ओडिशा के जोरा नाले के डायवर्सन से जगदलपुर और आसपास जल संकट गहरा गया है, फसलें सूख रही हैं, किसानों को पानी नहीं मिल रहा. इधर प्रशासन सिर्फ आश्वासन दे रहा है. सांसद ने केंद्रीय जल मंत्री से छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच समाधान की मांग की.

Related Articles

केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर ही ओडिशा सरकार ने जोरा नाले का स्ट्रक्चर ऊंचा किया और नदी में जमी रेत हटाने का काम शुरू हुआ था, जिसके बाद उपजी समस्या से निपटने के लिए किसानों ने संघर्ष किया और अब सांसद महेश कश्यप के संसद में मामला उठाने से उन्हें राहत की उम्मीद जगी है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button