Top 10 Nationalदिल्ली

Earthquake in Nepal: 24 घंटों में 4 बार थर्राया नेपाल, 6 की मौत, देखिए तबाही की तस्वीरें

काठमांडू/नई दिल्ली। Earthquake in Nepal। बीती रात से लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से नेपाल और भारत में दहशत है। नेपाल में भारी तबाही की आशंका है। यहां नुकसान का जायजा लेने के लिए सेना को उतारा गया है।

Earthquake in Nepal। भूकंप का केंद्र नेपाल रहा जहां 6.3 तीव्रता मापी गई है। एक मकान ढहने से 6 लोगों की मौत हुई है। वहीं बीती रात दिल्ली-एनसीआर के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटका महसूस किए गए। गनिमत है कि भारत में अब तक कहीं से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Earthquake in Nepal। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप केंद्र (एनएससी) के अनुसार, नेपाल के सुदूर-पश्चिम क्षेत्र में तीन झटके (2 भूकंप और 1 आफ्टरशॉक) महसूस किए गए। तीसरा झटके के बाद एक मकान गिर गया और 6 लोगों की जान चली गई। 5.7 तीव्रता का पहला भूकंप मंगलवार को रात 9:07 बजे (स्थानीय समय) दर्ज किया गया।

Earthquake in Nepal। इसके बाद दूसरा भूकंप रात 9:56 बजे (स्थानीय समय) पर 4.1 तीव्रता का था। पूरबीचौकी गांव के प्रधान राम प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को (स्थानीय समय) करीब 2:12 बजे 6.6 तीव्रता का तीसरा जोरदार झटका लगा।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button