![](https://khabarbhoomi.com/wp-content/uploads/2022/12/download-2022-12-01T144705.883.jpg)
नई दिल्ली| पुलिस ने एक अंतर राज्य ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है | पुलिस अधिकारी बनकर थानेदारों के साथ ठगी किया करते थे | अलीगढ़ के एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने खुलासा करते हुए बताया कि लगभग इन ठगों के द्वारा 100 से ज्यादा थानेदारों को अपना शिकार बनाया और लगभग 2 से ढाई करोड़ रुपए ठगे गए हैं | यह मामला तब सामने आया जब अलीगढ़ के थाना दिल्ली गेट इंचार्ज को एक कॉल किया गया और उनसे सूचना के नाम पर पैसे मांगे गए तो थानेदार को शक हुआ | जिसके बाद थानेदार ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी | उच्च अधिकारियों ने पूरे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सर्विलेंस से पूरे प्रकरण की जांच कराई गई |
कैसे हुआ गिरोह का पर्दाफाश
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना देहली गेट पुलिस ने तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया | पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह पुलिस अधिकारी व मुखबिर बनकर थानाध्यक्ष को फोन किया करते थे | उन्हें कई बड़ी घटना बताने के नाम पर मोटी रकम को मांगा करते थे | ऐसा ही एक मामला अलीगढ़ के थाना देहली इंचार्ज के साथ घटित हुआ | गिरोह के एक सरगना का उनके पास फोन आया और घटना बताने के नाम पर पैसे की डिमांड की गई |