![](https://khabarbhoomi.com/wp-content/uploads/2022/10/download-2022-10-13T123041.083.jpg)
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह उनके लिए महंगाई से एक राहत होगी। संशोधित मासिक वेतन एक अक्तूबर से मान्य होगा।दिल्ली सरकार के बयान के अनुसार अकुशल श्रमिकों का वेतन 16,506 रुपए की जगह अब 16,792 रुपए होगा, अर्द्धकुशल श्रमिकों की तनख्वाह 18,187 रुपए के बजाय पर अब 18,499 रुपए होगी तथा कुशल श्रमिकों का वेतन 20,019 रुपए के बजाय 20,357 रुपए होगा। इससे पहले दिल्ली सरकार ने मई में न्यूनतम वेतन में वृद्धि की थी।
सिसोदिया ने कहा-न्यूनतम वेतन में वृद्धि महंगाई की मार झेल रहे श्रमिक वर्ग के लिए राहत देगी। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार मजदूरों को देश में ‘सबसे अधिक न्यूनतम वेतन’ देती है।