![](https://khabarbhoomi.com/wp-content/uploads/2022/10/download-2022-10-13T125350.886.jpg)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमचाल प्रदेश के ऊना से देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर उसका उद्घाटन कर दिया है। यह ट्रेन नई दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश के ऊना होते हुए अंब-अंदौरा तक जाएगी। रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह सुबह 5.50 बजे रवाना होगी। यह ऊना हिमाचल दिन में 10.34 बजे पहुंच जाएगी।
इसके बाद यह 11.05 बजे अपने गंतव्य अंब अंदौरा पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन अंब-अंदौरा से दोपहर बाद एक बजे रवाना होगी। शाम में 18.25 बजे यह ट्रेन नई दिल्ली पहुंच जाएगी। इसक पहले देश में तीन वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो चुका है यह देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। यह केवल 52 सेकंड में 100 किमी / घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। ट्रेन की शुरूआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
ये देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
इसके पहले देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के रूट पर चलाई गई थी। वहीं दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से कटरा के बीच चलाई गई है जिसके बाद हाल में तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल के बीच शुरुआत की गई है जिस पर अभी हाल के दिनों में ट्रैक पर गाय भैंसों के आ जाने की वजह से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।