देश

आज करवा चौथ पर निर्जला व्रत और चंद्रमा के दर्शन कर अर्ध्य देने का खास महत्व…

करवा चौथ पर सुबह से तैयारियां चल रही हैं। गुरुवार,13 अक्तूबर को सुहागिनों का सबसे बड़ा व्रत करवा चौथ है। हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। करवा चौथ पर निर्जला व्रत और चंद्रमा के दर्शन कर अर्ध्य देने का खास महत्व होता है। इस बार करवा चौथ बहुत ही शुभ में है।

करवा चौथ पर इन राशि की महिलाओं को मिलेगा विशेष फल

करवा चौथ का व्रत रखने और पूजा करने पर सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती होने का फल प्राप्त होता है। करवा चौथ पर भगवान शिव,माता पार्वती, भगवान गणेश और चंद्रदेव की विशेष आराधना की जाती है। करवा चौथ पर चंद्रदेव की विशेष कृपा रहती है क्योंकि इस दिन कुछ विशेष राशि की सुहागिन महिलाओं पर चंद्रदेव और भगवान गणेश दोनों की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस बार चंद्रमा अपनी राशि और रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे, ऐसे में मेष,कर्क,सिंह और मीन राशि की महिलाओं को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button