![](https://khabarbhoomi.com/wp-content/uploads/2022/10/download-2022-10-29T121639.493.jpg)
अलवर। भिवाड़ी में गांव हमीराका गांव में दलित समाज के एक मंदिर में विवाद हो गया। RAJSTHAN अन्नकूट का प्रसाद फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि कांग्रेस विधायक संदीप यादव के साथ भी धक्का-मुक्की हो गई। बाद में मंदिर में तोड़फोड़ भी हुई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामला 26 अक्टूबर का है। शिव मंदिर में दलित समाज के युवक भगवान गोवर्धन का प्रसाद बना रहे थे। इस दौरान एक पक्ष के छह लोग वहां पहुंचे। उन्होंने प्रसाद उठाकर फेंक दिया। साथ ही मंदिर में पूजा करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिलाओं के लिए भी अभद्र टिप्पणियां कीं। हमीराका गांव के रविंद्र कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि थाना अधिकारी ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया।
READ MORE – https://khabarbhoomi.com/
कांग्रेस विधायक के पहुंचने पर भिड़े समर्थक
भाजपाइयों के सक्रिय होते ही एसपी शांतनु कुमार ने आधा दर्जन से ज्यादा थाना अधिकारियों को शेखपुर भेजा। एएसपी विपिन शर्मा ने 24 घंटे में सभी आरोपियों को का आश्वासन दिया।इस दौरान कांग्रेस विधायक संदीप यादव भी मौके पर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक पर आरोपी पक्ष का बचाव करने और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप लगाए। इस पर विधायक समर्थक और भाजपा कार्यकर्ताओं में तीखी नोक-झोंक हो गई। मामला गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने बीच-बचाव करवाया।