फिल्म जगत

पीच साटिन शॉर्ट ड्रेस में दिखा मौनी रॉय का स्टाइलिश लुक

मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय को सुर्खियों में रहना अच्छे से आता है। वह अक्सर अपने लुक्स और फैशन स्टेटमेंट को लेकर लाइमलाइट बटोरती नजर आती हैं। यही वजह है कि लड़कियां भी उनके फैशन को करीब से फॉलो करती हैं। अब हाल ही में मौनी ने अपने स्टाइलिश लुक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। 

मौनी रॉय ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस किसी रेस्टोरेंट में बैठ हुस्न-ए-अंदाज दिखा रही हैं। लुक की बात करें तो इस दौरान मौनी पीच कलर की साटिन ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस शॉर्ट ड्रेस में एक्ट्रेस अपनी टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस लुक को उन्होंने न्यूड मेकअप, ग्लोसी लिपस्टिक और खुले बालों से कंप्लीट किया है। कभी चेयर बैठ तो कभी आइने के सामने मौनी स्टाइलिश पोज दे रही हैं। फैंस हसीना की इन तस्वीरों को जमकर लाइक कर रहे हैं। काम की बात करें तो मौनी रॉय को आखिरी बार सिनेमाघरों में अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा में देखा गया था। अब उनकी अपमकिंग फिल्म बोले चूड़ियां है। यह फिल्म शमास सिद्दीकी द्वारा निर्देशित है और इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी। कॉमेडी-ड्रामा में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button