![](https://khabarbhoomi.com/wp-content/uploads/2022/11/download-2022-11-30T114029.598.jpg)
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरपर्सन विक्रम किर्लोस्कर का 29 नवंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 64 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को दोपहर 1 बजे बेंगलुरु के हेब्बल श्मशान घाट में किया जाएगा। किर्लोस्कर बिजनेस फैमिली की चौथी पीढ़ी के मेंबर, विक्रम किर्लोस्कर को टोयोटा के कारोबार को भारत में लाने का श्रेय काफी हद तक जाता है। कंपनी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।
विक्रम किर्लोस्कर का जन्म नवंबर 1958 में हुआ था। उनके पिता का नाम श्रीकांत किर्लोस्कर है। विक्रम ने ऊटी के लॉरेंस स्कूल में पढ़ाई की। स्कूल के बाद वो मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में पढ़ने चले गए। उन्होंने MIT से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। 2017 में एक इंटरव्यू में, उन्होंने कहा था कि इंजीनियरिंग बैकग्राउंड ने उन्हें फैमिली बिजनेस में शामिल होने में उनकी मदद की।