छत्तीसगढ़

तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेताओं ने डाले वोट

रायपुर.

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए छत्तीसगढ़ के सात सीटों पर लगभग मतदान खत्म हो चुका है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री समेत विधायकगण ने आज मताधिकार का प्रयोग किया है। सीएम विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में परिवार सहित मतदान किया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहपरिवार के साथ अपने गृह ग्राम  कुरूदडीह में मतदान किया। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने पुरे परिवार के साथ गृहग्राम सारागांव सक्ती के मतदान केन्द्र में मतदान किया। सरगुजा लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी शशि सिंह ने अपने गृह ग्राम शिवपुर के पोलिंग बूथ पहुंच कर अपना मतदान किया। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के रायगढ़ विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी आयुर्वेदिक चिकित्सालय मतदान केंद्र 81 में पहुंचकर मतदान किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button