Breaking Newsदेश

खाई में वाहन गिरा, महाराष्ट्र में 8 श्रद्धालुओं की मौत, परिवार में मातम

मुंबई 
महाराष्ट्र में भीषण हादसा हुआ है, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा नंदुरबार जिले में हुआ है, जब एक वाहन चंदशाली घाट पर एक खाई में गिर गया। महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी दी। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। यह घटना शहादा पुलिस थानाक्षेत्र में हुई। जानकारी के मुताबिक अस्तंबा देवी के मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे।

चढ़ाई के दौरान वाहन ने खोया नियंत्रण
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वाहन में सवार सभी लोग अस्तंबा देवी के दर्शन के लिए गए थे। वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। वाहन चालक ने चढ़ाई के दौरान अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में गिर गया। पुलिस के मुताबिक यह खाई काफी गहरी थी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार लोग उसमें से निकल-निकलकर बाहर गिर पड़े। वहीं, वाहन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

इस भीषण हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को तलोदा उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Related Articles

कौन हैं अस्तंबा देवी
अस्तंबा देवी की यात्रा का महत्व आदिवासी समुदाय में काफी ज्यादा है। गुजरात और महाराष्ट्र से यहां पर बड़ी संख्या में लोग जाते हैं। वहीं, जिस चांदशैली घाट पर यह हादसा हुआ है, वह भी बेहद खतरनाक है। यहां पर चढ़ाई बहुत रिस्की है और कई जगहों पर खड़ी चढ़ाई है। इसलिए हादसे का डर बना रहता है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button