छत्तीसगढ़

कर्माधाम परिसर में हुआ वृक्षारोपण, साहू समाज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से शहर जिला साहू संघ रायपुर द्वारा मां कर्माधाम, कृष्णा नगर रायपुर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नीम का पौधा रोपित कर समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं ने धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संघ के सम्माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डॉ. नीरेन्द्र साहू के निर्देशानुसार प्रत्येक इकाई में कम से कम एक पौधा लगाने के अभियान को आगे बढ़ाते हुए वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में महामंत्री श्रीमती चित्ररेखा साहू, महामंत्री उधो प्रसाद जी, संयुक्त सचिव प्रदीप साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं ने पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इस दौरान “सुखी धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार” का संदेश भी दिया गया।

Related Articles

कार्यक्रम में शहर जिला साहू संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष दिलीप कुमार साहू एवं कार्यकारी अध्यक्ष लीलाधर साहू ने समाज के सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button