छत्तीसगढ़

चोरों से परेशान शहर के व्यापारी, कई दुकानों का ताला टूटा

राजनांदगांव। शहर में अज्ञात चोरों ने आम लोगों ही नहीं पुलिस की भी नींद हराम कर दी है। गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। चार प्रतिष्ठानों में तड़के चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात चोर नहीं रुके बल्कि अगले 24 घंटे के भीतर ही दो प्रतिष्ठानों पर हाथ साफ कर दिया। नंदई और गंज चौक की दो दुकानों में बुधवार तड़के उसी तरीके से चोरी की और आसानी से फरार हो गए। इधर इन चोरों के स्पष्ट फुटेज मिलने के बाद पुलिस के पास एक दिन बाद भी कोई क्लू नहीं है, जिससे उन्हें पकड़ा जा सके। अब देखना यह है कि लगातार चोरियों के बाद पुलिस की गश्ती में क्या मुश्तैदी आती है और कब तक इन अज्ञात चोरों को अपने गिरफ्त में ले पाती है।

शहर के बीच में ही छोटी-छोटी दुकानों पर चोरों के धावों से व्यापारी भी परेशान नजर आ रहे हैं। एक दिन बाद ही हुई दो और चोरियों ने उनकी नींद हराम कर दी है। इस बार फोकस थोड़ा आउटर के क्षेत्र में रहा लेकिन वह भी शहर से लगा हुआ एरिया है। इस वारदात के बाद पुलिस के द्वारा फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शहर के मुख्य हिस्से में दो रातों में ही 6 दुकानों में चोरी की घटना ने परेशान कर रखा है। लगभग 70 हजार रुपए से अधिक की चोरी कर ली है।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button