बिहार

बिहार-गोपालगंज में मोटर पंप के करंट से किशोरी की मौत

गोपालगंज.

गोपालगंज जिले में भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा जागीरदारी गांव में रविवार रात दस बजे मोटर पंप में करंट आ जाने से एक किशोरी चपेट में आ गई। परिजनों ने किशोरी को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भोरे लाए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया। मृत किशोरी की पहचान जिले के भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा जागीरदारी गांव निवासी राजेश साह की 16 वर्षीय पुत्री लक्ष्मीणा कुमारी के रूप में की गई है।

मृतका के पिता राजेश साह ने बताया कि लक्ष्मीणा रविवार की देर रात सोने से पहले अपना पैर धोने चापाकल के पास गई थी। चापाकल से मोटर पंप का भी कनेक्शन था। जैसे ही चापाकल का हैंडल किशोरी ने पकड़ा उस समय चापाकल में विद्युत करंट प्रवाहित हो रहा था। इसी बीच लक्ष्मीणा विद्युत करंट के चपेट में आ गई और वहीं अचेत होकर गिर गई। इसकी जानकारी जैसे ही हम लोगों को मिली, तत्काल उसे इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया। किशोरी के मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर भोरे थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button