बिहार

सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पटना में भाजपा कार्यालय ले जाया गया, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

पटना
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन की सूचना मिलते ही देश भर में सोमवार की देर शाम शोक की लहर दौड़ गई। पक्ष और विपक्ष के लगभग सभी नेताओं ने शोक प्रकट किया। उन्होंने लिखा उनका निधन बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। इस बीच, RSS प्रमुख ने भी शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद श्री सुशील कुमार मोदी के अचानक निधन से अतीव दुःख हुआ। इस समय हम सब की भावना उनके परिवार तथा असंख्य मित्र-प्रशंसकों के साथ है। सुशील मोदी के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। इस मौके के कई वीडियो भी सामने आए हैं। सुशील मोदी में उनके आवास से अब पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय विजय निकेतन ले जाया गया है। सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर विजय निकेतन (संघ के प्रांत मुख्यालय) पहुंचते ही लोगों की उमड़ी भीड़।

सीएम नीतीश ने किया फोन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को दिवंगत सुशील कुमार मोदी की धर्मपत्नी जेसिस जार्ज को फोन कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि सुशील मोदी के पार्थिव शरीर को विशेष विमान से पटना लाया जाए। राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि का भी निर्देश दिया।

एक सच्चा साथी खो दिया : उपेंद्र कुशवाहा
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने पूर्व उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी के जाने से उन्होंने एक सच्चा साथी खो दिया है। इससे पहले मंगलवार को रालोमो कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित कर सुशील मोदी की श्रद्धांजलि दी गई।

शोक सभा में नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर सुशील मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में रालोमो के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह, राम पुकार सिन्हा, राहुल कुमार, हेमंत कुमार, नितिन भारती, नेहाल अख्तर, समेत दूसरे नेता उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button