बिहार

बिहार पेंशन दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी ने एक करोड़ लोगों को भेजे 1100 रुपये

पटना
बिहार सरकार हर महीने की 10 तारीख को 'बिहार पेंशन दिवस' के तौर पर मनाती है। इस दिन सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों को राशि देने का फैसला किया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज एक करोड़ से अधिक लोगों के खाते में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि हस्तांतरित की। सीएम सम्राट चौधरी ने इस मौके पर वहां मौजूद अफसरों को एक अहम आदेश भी दिया। एक अर्णे मार्ग में आयोजित कार्यक्रम में हर लाभार्थी के खाते में 1100-1100 रुपए डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पदाकारियों को निर्देश दिया कि इस योजना में जो भी योग्य पात्र छूटे हुए हैं, उनका नाम जोड़िए।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलने के बाद इससे विधवाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को आर्थिक मदद मिलती है। बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि में बड़ा इजाफा किया था। पहले जहां लाभार्थियों को प्रतिमाह 400 रुपए मिलते थे, वहीं अब इसे बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया गया है। 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ये कदम उठाया गया।

पूर्णिया जिले में 250000 पेंशनधारियों को 32 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में हस्तांतरित की गई । इस मौके पर लाभुकों ने कहा कि पहले ₹400 पेंशन मिलती थी अब 1100 मिलने से रोजमर्रा की जिंदगी आसान हुई है।

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button