मध्यप्रदेश

राजधानी पहुंचा शरद यादव का पार्थिव शरीर, सीएम शिवराज सहित अन्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल
 प्रखर समाजवादी नेता और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का पार्थिव शरीर शनिवार को भोपाल पहुंचा। दिल्ली से विशेष विमान से पार्थिव शरीर भोपाल लाया गया। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वी डी शर्मा और दिग्विजय सिंह सहित अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। भोपाल से उनका पार्थिव शरीर नर्मदापुरम जिले में स्थित उनके पैतृक गांव आंखमऊ ले जाया जाएगा जहां आज उनका अंतिम संस्कार होगा।

 

पार्थिव शरीर के भोपाल पहुंचने से पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज एयरपोर्ट पहुंच गए थे। श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने कहा कि शरद यादव उनके पड़ोसी थे। शरद यादव का गांव नर्मदा के उस पार था और मेरा इस पार। शरद जी समाजवादी धड़े के सबसे बड़े नेताओं में शामिल थे। उन्होंने पूरे जीवन गरीबों के हक के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शरद यादव का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Related Articles

 

शरद यादव का निधन गुरुवार को गुरुग्राम में हुआ था। वे 75 साल के थे। उनका जन्म जुलाई 1947 में आंखमऊ गांव में हुआ था। उन्होंने अपना राजनीतिक करियर जबलपुर से शुरू किया था। साल 1974 में वे जबलपुर से पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। 1977 में वे दूसरी बार जबलपुर से सांसद बने थे। हालांकि, 1980 के चुनाव में हार के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार को अपना कर्मक्षेत्र बना लिया। वे बदायूं और मधेपुरा से भी सांसद रहे। वे देश के इकलौते ऐसे नेता थे जो तीन राज्यों से लोकसभा के लिए चुने गए थे।

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button