मध्यप्रदेश

अंधे कत्ल का खुलासा:नौकरानी ने रिटायर्ड अधिकारी से रुपए नहीं मिलने पर बेटी के साथ मिलकर कर किया कांड

भोपाल
 पिपलानी (Bhopal News) में हुए अंधे कत्ल का खुलासा हो गया है। पुलिस 48 घंटे के अंदर रिटायर्ड क्लर्क की हत्या का खुलासा कर दिया है। इस हत्या में शामिल नौकरानी और उसकी नाबालिग बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात एमपीईबी के रिटायर्ड क्लर्क दिलीपी मोहेटेकर की हत्या हुई थी। वह 65 साल के थे। पत्नी के निधन के बाद घर में अकेले रहते थे। पुलिस को घर में उनकी बंधी हुई लाश मिली थी। साथ ही आसपास नुकीले औजार पड़े मिले थे। हथियारों में खून लगे थे।

पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की। हत्या करने वाली पास में रहने वाली मां और बेटी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस के सामने कई राज उगले है। महिला का मृतक के घर पर आना जाना था। मृतक उसको कुछ पैसे देता था। बताया जा रहा है कि मृतक के महिला से अवैध संबंध भी थे। पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या चोरी और लूट की नियत से की।

दोनों ने मृतक के पांव साल से बांध दिए थे। फिलहाल पुलिस महिला से और पूछताछ कर रही है। महिला का नाम पूजा नायर है। वह अपने पति के साथ अयोध्या नगर में रहती है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसने 10 हजार रुपये की मांग की थी। मृतक क्लर्क ने नहीं दिए। वह उस वक्त दो हजार रुपये दे रहे थे। इसके बाद गुस्से में नौकरानी पूजा ने फ्लॉवर पॉट से मार दिया। हमले में रिटायर्ड क्लर्क वहीं बेहोश होकर गिर पड़े।

Related Articles

क्लर्क के सिर से खून निकलने के बाद नौकरानी घबराई गई। इसके बाद नीचे बैठी अपनी बेटी को बुलाई। फिर दोनों ने हत्या की साजिश रची। हत्या की घटना को चोरी में बदलने के लिए नौकरानी ने घर में टीवी का वॉल्यूम तेज कर दिया। साथ ही घर में सामान बिखेर दिया। नौकरानी पूजा नायर हमेशा क्लर्क के घर में आते रहती थी। मृतक क्लर्क का बेटा बेंगलुरु में रहता है। दिलीप बेंगलुरु ही जाने वाले थे। इससे पहले उनकी हत्या हो गई।

इसके साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि यह महिला पूर्व में भी रिटायर्ड क्लर्क के घर आते रही है। जानकारी के अनुसार बीते 22 दिनों में दोनों में नौ बार मुलाकात हुई थी। पुलिस आरोपी महिला से लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं, मृतक की बेटी और बेटा यहां पहुंच गए हैं।

 

 

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button