छत्तीसगढ़

भूपेश के कारण हाई प्रोफाइल सीट बनी राजनांदगांव

रायपुर

कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उम्मीदवारी से राजनांदगांव लोकसभा सीट हाई प्रोफाइल बन गया है। यहां भूपेश का मुकाबला भाजपा सांसद व लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडेय से है। शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कवर्धा से चुनाव प्रचार अभियान का शुरूआत करने जा रहे हैं वहीं 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनांदगांव जिले में बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करने आ सकते है। प्रारंभिक सूचना के बाद भाजपा ने तैयारी भी शुरू कर दी है। शासन-प्रशासन स्तर पर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

भाजपा चुनाव संचालक मधुसूदन यादव ने बताया कि कवर्धा में कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा है। इसके बाद 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनांदगांव जिले में बड़ी सभा लगभग तय हो चुकी है। एक-दो दिन में विस्तृत कार्यक्रम तय हो जाएगा। भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन, अजय जामवाल व अन्य शीर्ष नेता का भी अगले सप्ताह से दौरा होने जा रहा है।

चुनावी समर में भूपेश बघेल के लिए कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी या महासचिव प्रियंका वाड्रा में से किसी एक का दौरा संभावित बताया जा रहा है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट भी बड़ी सभा करेंगे। वार रूम प्रभारी जितेंद्र मुदलियार ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए अगले सप्ताह राहुल गांधी या प्रियंका वाड्रा का कार्यक्रम बन सकता है। इसके लिए हाईकमान योजना बना रहा है। सचिन पायलट के अलावा राष्ट्रीय कांग्रेस के कई पदाधिकारी भी सभा व रैली करेंगे। प्रत्याशी भूपेश बघेल लगातार सभा व रैली कर ही रहे हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button