राजनीति

राहुल बोले ‘ मणिपुर में भारत माता की हत्या की है, आप देशद्रोही हो’, स्मृति ईरानी का करारा जवाब

नई दिल्ली
 राहुल गांधी ने आज मणिपुर पर बोलते हुए संसद में कुछ ऐसा कहा कि हंगामा मच गया। सत्तापक्ष की तरफ से पहले किरेन रिजिजू फिर स्मृति ईरानी ने उनसे माफी मांगने को कहा। दरअसल राहुल ने कहा कि इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है। इनकी राजनीति ने मणिपुर को नहीं, हिंदुस्तान को मणिपुर ने मारा है। हिंदुस्तान का कत्ल किया है… इतना सुनते ही केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें टोका। रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने आज सदन में जो बातें कही हैं, बहुत ही गंभीर बात की है।

 मैं उनसे एक सवाल पूछना चाहता हूं कि 7 दशक से ज्यादा शासन कांग्रेस पार्टी का रहा… राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। कई सदस्य वेल में आ गए। स्पीकर ने उन्हें शांत किया। राहुल ने आगे कहा कि भारत एक आवाज है, भारत हमारी जनता की आवाज है दिल की आवाज है उस आवाज की हत्या आपने मणिपुर ने की है। इसका मतलब भारत माता की हत्या आपने मणिपुर में की। आपने मणिपुर के लोगों को मारकर भारत की हत्या की है। आप देशद्रोही हो, आप देशभक्त नहीं हैं। मैं आदर से बोल रहा हूं, एक मेरी मां यहां बैठी है आपने दूसरी मां को वहां मणिपुर में मारा है। पहले आपने मणिपुर में केरोसिन फेंका और चिंगारी लगा दी और अब आप हरियाणा में कर रहे हो। आप पूरे देश में भारत माता की हत्या कर रहे हो। इसी पर स्मृति इरानी भड़क गईं।

राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान की सेना एक दिन में मणिपुर में शांति ला सकती है, आप उसका प्रयोग नहीं कर रहे हो। अगर मोदी जी हिंदुस्तान की आवाज नहीं सुनते हैं, वह देश के दिल की आवाज सुनते हैं तो किसकी सुनते हैं- दो लोगों की सुनते हैं। राहुल ने कई बार ये बात दोहराई। स्पीकर ने कई बार राहुल को रोका लेकिन वह नहीं रुके। माननीय सदस्य यह आपका गलत तरीका है, इस तरह का व्यवहार मत कीजिए… स्पीकर ने राहुल को टोका।

Related Articles

राहुल ने कहा कि रावण दो लोगों की सुनता मेघनाद और कुंभकर्ण। वैसे ही नरेंद्र मोदी दो लोगों की सुनते हैं अमित शाह और अडानी। लंका को नहीं जलाया था, लंका को रावण के अहंकार ने जलाया था।

इससे पहले राहुल ने अहंकार और नफरत की बात करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले मैं मणिपुर गया, हमारे प्रधानमंत्री आज तक नहीं गए क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है। मैंने मणिपुर शब्द प्रयोग किया मगर आज की सच्चाई यह है कि मणिपुर नहीं बचा है। मणिपुर को आपने दो भाग में बांट दिया है, तोड़ दिया है। मैंने मणिपुर में रिलीफ कैंप में महिलाओं से बात की… इतने में सत्तापक्ष के सदस्य खड़े हो गए।

 दोनों तरफ से हंगामा शुरू हो गया। राहुल ने कहा कि वहां मैंने महिलाओं, बच्चों से बात की, जो हमारे पीएम ने आज तक नहीं किया। एक महिला से मैंने पूछा कि बहन क्या हुआ आपके साथ? कहती है- मेरा छोटा सा बेटा, एक ही बच्चा था मेरा, मेरे सामने उसे गोली मारी है। मैं पूरी रात उसकी लाश के साथ लेटी रही। किसी ने झूठ कहा तो राहुल ने कहा कि झूठ आप बोलते हैं मैं नहीं। शेम-शेम के नारे गूंजने लगे। मुझे डर लगा सब कुछ छोड़ दिया।

राहुल ने कहा कि दूसरे कैंप में एक महिला सामने आई। मैंने पूछा कि तुम्हारे साथ क्या हुआ। जैसे ही मैंने सवाल पूछा, वैसे ही वो कांपने लगी। उसने अपने दिमाग में वो दृश्य देखा और वो बेहोश हो गई। मेरे सामने कांपती हुई बेहोश हो गई। मैंने सिर्फ दो उदाहरण दिए हैं। इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए कहा "आप भारत नहीं हैं, क्योंकि भारत भ्रष्ट नहीं है। भारत वंशवाद में नहीं योग्यता में विश्वास करता है और आज आप जैसे लोगों को यह याद रखने की ज़रूरत है कि अंग्रेजों से क्या कहा गया था – भारत छोड़ो।" भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, वंशवाद भारत छोड़ो। योग्यता को अब भारत में जगह मिलेगी।

स्मृति ईरानी ने कहा "भारत मां की हत्या की बात करने वाले कभी भी मेज नहीं थपथपाते हैं। कांग्रेसियों ने बैठकर मां की हत्या के लिए मेज नहीं थपथपाई है। मणिपुर हमारे देश का अभिन्न अंग है। खंडित न था, न है, न कभी होगा ।

स्मृति ईरानी बोली जिनको आज मुझसे पहले(राहुल गांधी) वक्तव्य देने का अधिकार दिया गया उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। यह केवल एक स्त्रीद्वेषी व्यक्ति ही हो सकता है जो उस संसद में संसद की महिला सदस्यों के रहते हुए फ्लाइंग किस दे। ऐसे गरिमाविहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button