देश

राहुल गाँधी ने बच्चों व कार्यकर्ताओं संग लगाई रेस

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को फिर से शुरू हो गई। तेलंगाना चरण के पांचवे दिन यात्रा गोलापल्ली से शुरू हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं और बच्चों संग रेस लगाकर पदयात्रियों में जोश भर दिया। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें राहुल गांधी दौड़ लगाते हुए दिख रहे हैं।  bharat jodo yatra

इसके अलावा  कांग्रेस ने आज की यात्रा की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। पार्टी ने लिखा है अन्याय और नफरत के खिलाफ हमें आवाज उठानी होगी। हम भारत को यूं बिखरने नहीं देंगे। 
राहुल आज तय करेंगे 22 किलोमीटर की दूरी
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी आज करीब 22 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। राहुल गांधी शाम को शादनगर में सोलीपुर जंक्शन पर एक बैठक को संबोधित करेंगे। बता दें, यात्रा सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले, राज्य में कुल 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान तेलंगाना की 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों से यात्रा गुजरेगी। चार नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा को एक दिन का विश्राम दिया जाएगा। 

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button