राजनीति

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से राहुल गाँधी ने की मुलाकात, कहा- मिलकर लड़ेंगे न्याय की लड़ाई

रांची
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की। कांग्रेस ने एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि हम सभी एकजुट होकर न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे, जनता की आवाज बुलंद करेंगे। नफरत हारेगी और इंडिया जीतेगा।

राहुल गांधी और कल्पना सोरेन दोनों की मुलाकात हेमंत सोरेन के आवास पर हुई है। फ्लोर टेस्ट में सफलता के बाद कांग्रेस ने कहा, "झारखंड ने तानाशाह के घमंड को तोड़ दिया। इंडिया की जीत हुई, जनता की जीत हुई। इंडिया गठबंधन की सरकार ने आज विधानसभा में विश्वासमत पास कर लिया है। आप सबको बहुत बधाई। जय जोहार।"

बता दें कि झारखंड की चंपई सोरेन सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया। विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट प्राप्त हुए, जबकि विरोध में 29 मत मिले। सत्तारूढ़ गठबंधन के जिन तीन विधायकों सीता सोरेन, लोबिन हेंब्रम और चमरा लिंडा को नाराज बताया जा रहा था, उन्होंने भी सरकार के पक्ष में वोट किया।

Related Articles

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button