छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन,एवं कलेक्टर श्री गौरव सिंह जी के निर्देशन में बिरगांव के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, ‘प्रोजेक्ट सिग्नल’ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित ‘प्रोजेक्ट सिग्नल – सुरक्षित यातायात, सुरक्षित भविष्य’ के तहत आयोजित यातायात जागरूकता मॉडल प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद अडवानी आर्लिकॉन स्कूल, बिरगांव के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

यह प्रतियोगिता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने विजेता विद्यार्थियों को होंडा एक्टिवा की चाबी सौंपकर सम्मानित किया और उनके नवाचार व जागरूकता प्रयासों की सराहना की।कलेक्टर गौरव सिंह ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से न केवल विद्यार्थियों में रचनात्मकता का विकास होता है, बल्कि समाज में यातायात नियमों के प्रति सकारात्मक सोच भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें विद्यार्थियों की सहभागिता सराहनीय है।

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button