Uncategorized

पानी की टंकी पर चढ़कर फहराया तिरंगा: कर्नाटक में बोले- कन्नड़ भाषा का सम्मान हो – राहुल गांधी

कर्नाटक। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पानी की टंकी पर चढ़कर देश का तिरंगा फहराया। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार भी मौजूद थे। राहुल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कन्नड़ भाषा का सम्मान होना चाहिए।

भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। अब यह कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में पहुंच गई है। गुरुवार को इसका 36वां दिन था। राहुल 12 राज्यों की यात्रा करते हुए कश्मीर जाएंगे। अब तक उन्होंने 925 किमी की यात्रा तय की है।

राहुल बोले- कन्नड़ भाषा का सम्मान हो
कन्नड़ को लेकर उठे विवाद के बीच राहुल गांधी ने कहा कि BJP और RSS को लगता है कि वे कर्नाटक के इतिहास पर हमला कर सकते हैं। लेकिन अगर कोई भी ऐसा करता है तो उन्हें कांग्रेस पार्टी की पूरी ताकत का सामना करना होगा।

राहुल ने आगे कहा कि भाजपा कन्नड़ को सेकेंडरी लैंग्वेज समझती है। इसका सम्मान नहीं करना चाहती, लेकिन कांग्रेस के लिए ये भाषा भी प्राइमरी है। अगर कर्नाटक के लोग कन्नड़ बोलना चाहते हैं, केरल के लोग मलयालम और तमिलनाडु के लोग तमिल बोलना चाहते हैं तो उन्हें इसकी फ्रीडम होनी चाहिए।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button