Breaking Newsबिहार

भभुआ जेल में कैदी की संदिग्ध हालत में मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

कैमूर

कैमूर से एक बड़ी खबर सामने आई है। भभुआ मंडलकारा (जेल) में एक कैदी की मौत हो गई है, जिससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक कैदी का नाम नक्शे अली था, जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला था। वह छह महीने पहले भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद होने के मामले में जेल में बंद किया गया था।

आज अचानक जेल में नक्शे अली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल प्रशासन जब उसे लेकर भभुआ सदर अस्पताल पहुंचा, तो डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि एक कैदी की मौत हुई है और सही वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

वहीं, भभुआ सिविल कोर्ट के अधिवक्ता संघ के महासचिव मंटू पांडेय ने कहा कि यह जांच का विषय है कि कैदी की मौत कैसे हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल के सभी 12 वार्डों में कैदियों को जेल प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया जाता है और पैसे वसूले जाते हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर नक्शे अली ने आत्महत्या की है तो जेल में रस्सी कहां से आई? और अगर उसकी हत्या हुई है, तो किसने की? यह एक गंभीर मामला है और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button