राजस्थान

प्री-डीएलएड रिजल्ट घोषित, सामान्य में रामदेव और संस्कृत में विधिका टॉपर

राजस्थान प्री-डीएलएड 2022 में सम्मिलित हुए करीब 6 लाख उम्मीदवारों का इंतजार समाप्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्री-डीएलएड की इस बार की परीक्षा में सामान्य वर्ग में रामदेव ने टॉप किया है, उन्हें 89 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं, संस्कृत वर्ग में विधिका जैन ने टॉप किया है, उन्हें 77 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्री.डी.एल.एड. परीक्षा के समन्वयक कार्यालय एवं पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर द्वारा इस साल आयोजित परीक्षा के परिणाम की घोषणा आज, 1 नवंबर 2022 को दोपहर बाद की जानी थी, जिसके बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, panjiyakpredeled.in पर अब एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवारों को इस लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपने विवरणों (मोबाइल नंबर व पासवर्ड) के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना राजस्थान प्री-डीएलएड रिजल्ट 2022 देख सकेंगे।

राजस्थान शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा परिणाम 2022 आज, 1 नवंबर को घोषित किए जाने को लेकर आधिकारिक जानकारी राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री डॉ. बुलाकी दास कल्ला ने दी। शिक्षा मंत्री ने सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 को ट्वीट करके बताया, “प्री डी एल एड परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम कल दिनांक 1 नवंबर 2022 को दोपहर बाद जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में 599294 अभ्यार्थी सम्मलित हुए।”

8 अक्टूबर को हुआ था प्री-डीएलएड एग्जाम

राजस्थान प्री-डीएलएड एग्जाम 2022 का आयोजन प्री.डी.एल.एड. परीक्षा के समन्वयक कार्यालय द्वारा 8 अक्टूबर को किया गया था। इस परीक्षा के लिए 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था। हालांकि, परीक्षा में 5,99,294 उम्मीदवार ही सम्मिलित हुए थे। ऐसे में लाखों उम्मीदवार राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2022 के अंतर्गत प्री-डीएलएड के नतीजे वेबसाइट, panjiyakpredeled.in पर देख सकेंगे।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button