गुजरात

PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा, गुजरात में चार रैलियों को करेंगे संबोधित

गुजरात। पहले चरण के चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होना है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पूरे दमखम के साथ प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। सभी दलों ने बागी नेता भी निर्दलीय मैदान में हैं। 

सोमनाथ मंदिर पहुंचें पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह सोमनाथ मंदिर पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना किया। भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कुछ देर बाद प्रधानमंत्री वेरावल जाएंगे, जहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे धोराजी, 2:30 बजे अमरेली और शाम 6:15 बजे बोटाद में सभा को संबोधित करेंगे। रात को पीएम गांधीनगर लौट आएंगे और यहीं राजभवन में आराम करेंगे।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button