मध्यप्रदेश

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के उपलक्ष्य में स्कूलों में आयोजित हो रही विभिन्न गतिविधियां, सांदीपनि उत्सव के अंतर्गत प्रदेश में नवीन विद्यालयों का किया जा रहा लोकार्पण

भोपाल 

गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा

लोक शिक्षण संचालनालय, स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सोमवार को स्कूलों में जागरूकता रैली, स्लोगन, पोस्टर सहित अन्य गतिविधियां हुई। विद्यार्थियों ने जनजागरूकता संदेशों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। साथ ही जागरूक समाज के निर्माण के प्रति सहभागिता और उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रोत्साहित किया।

Related Articles

पखवाड़े के अंतर्गत सांदीपनि उत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में नवीन सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण किया जा रहा है। मुरैना, रायसेन, सीहोर, टीकमगढ़ तथा सागर सहित विभिन्न जिलों में जनप्रतिनिधियों, पालकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक प्रदेश के 22 जिलों में सांदीपनि उत्सव आयोजित किए जा चुके हैं। 39 नवीन सांदीपनि विद्यालयों में से 21 विद्यालयों के नवीन भवनों का लोकार्पण हो चुका है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button