मध्यप्रदेश

कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश की नदियों, सरोवरों और तीर्थ क्षेत्रों में स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे

नर्मदापुरम

कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश की नदियों, सरोवरों और तीर्थ क्षेत्रों में स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नर्मदापुरम में नर्मदा और तवा नदी के संगम पर बांद्राभान में अब तक करीब दो लाख लोग स्नान कर चुके हैं।

आदिवासी समाज के सदस्य भी बड़ा देव की आराधना करने यहां पहुंचे हैं, जो मोरपंख से विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं।

Related Articles

उज्जैन में शिप्रा तट पर भी लोग स्नान कर रहे हैं। राम घाट, नरसिंह घाट पर मंदिरों में पूजन-हवन चल रहे हैं। जबलपुर में ग्वारी घाट, खंडवा में ओंकारेश्वर और मंडला के रपटा और महिष्मती घाटों पर भी लोग नर्मदा जल में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

महेश्वर में नर्मदा तट पर स्नान-पूजन के साथ दीपदान किया जा रहा है। शाम को काकड़ा आरती की जाएगी। अहिल्या घाट पर तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव शुरू होगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button