खेलदेश

MS धोनी 25 सितंबर को फेसबुक पर लाइव आएंगे, फैंस के साथ शेयर करेंगे ‘रोमांचक खबर

महेंद्र सिंह धोनी एक गुप्त जीवन जीना पसंद करते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद रांची में वह एक सादगी भरी जिंदगी बिता रहे हैं। भारत के पूर्व कप्तान ने सोशल मीडिया से भी खुद को दूर रखा है और शायद ही कभी कोई फोटो पोस्ट करते हैं। धोनी लाइमलाइट से दूर रहते हैं और तभी नजर आते हैं जब फैंस उन्हें क्लिक करने में कामयाब होते हैं।

हालांकि, अब धोनी सोशल मीडिया पर धमाल करने को तैयार हैं। वह 25 सितंबर को सोशल मीडिया पर लाइव आएंगे। इसकी जानकारी खुद धोनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिये दी है और खुलासा किया है कि वह दोपहर दो बजे प्रशंसकों के साथ कुछ ‘रोमांचक समाचार’ साझा करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि धोनी फेसबुक पर लाइव आएंगे। घोषणा किस बारे में है, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए दो साल से भी ज्यादा का वक्त हो गया है।

हालांकि, वह अभी भी आईपीएल खेल रहे हैं। माना जा रहा है कि अगला आईपीएल धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। ऐसे में फैन्स को डर है कि कहीं धोनी संन्यास से जुड़ी कोई घोषणा नहीं कर दें। धोनी यह बता ही चुके हैं कि वह आईपीएल में अपने होम ग्राउंड यानी चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड पर आखिरी मैच खेलना चाहते हैं।

Related Articles

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2019 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। 41 साल के धोनी ने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 350 वनडे, 98 टी20 और 90 टेस्ट खेले और तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 17266 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में जीत हासिल की।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button