
नईदिल्ली
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. नितिन नवीन की इस नई टीम में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा राम माधव की भी बीजेपी वापसी हुई है, उन्हें भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।
अगले साल पांच राज्यों में होने वाले चुनावों से पहले भाजपा ने सोमवार को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में अपनी नई टीम की घोषणा की. इसमें क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व पर खास जोर दिया गया है, जिसमें अनुभवी नेताओं और युवा चेहरों का मिश्रण है जिन्हें अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. एक बड़ी बात यह है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पार्टी के मुख्य संगठनात्मक ढांचे में वापसी हुई है; उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. एक और अहम नाम जो सामने आया है, वह है राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का, जिन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पूर्वी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी बीजेपी संगठन में आईं हैं. उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है. उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को भी बीजेपी उपाध्यक्ष बनाया गया है. ओडिशा के बैजयंत जय पांडा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए 'विकसित भारत' के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से छह महिलाएं हैं, जो पार्टी की अहम भूमिकाओं में महिलाओं की ज़्यादा भागीदारी को बढ़ावा देने का संकेत है. इसके अलावा, चार महिला सचिव और एक महिला महासचिव भी हैं, साथ ही मुस्लिम समुदाय से भी दो लोग शामिल हैं. नितिन नवीन को अपनी नई टीम के गठन में पीएम मोदी और अमित शाह का भी भरपूर सहयोग मिला. बीजेपी की नई टीम का ऐलान करने के तुरंत बाद नितिन नवीन ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी. मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
सबसे पहली अग्निपरीक्षा 2027 में
बीजेपी अपने अगले मिशन के लिए नितिन नवीन की टीम तैयार कर दी है। 7 महीने पहले पार्टी की कमान संभालने वाले नितिन नवीन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। सबसे पहली अग्निपरीक्षा 2027 में होने वाली है। उत्तर प्रदेश का इलेक्शन सबसे बड़ा चैलेंज होगा। ताकि बीजेपी यूपी में जीत की हैट्रिक लगा सके। नितिन नवीन की टीम के सामने तीन बड़े चैलेंज होंगे। आपको बता दें कि 2027 में यूपी समेत 7 राज्यों में चुनाव हैं। 2028 में मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना समेत 9 राज्यों में इलेक्शन है। इसके बाद सबसे बड़ा चैलेंज होगा 2029 का क्योंकि 2029 में लोकसभा चुनाव होने हैं।
किसे कौन सा पद मिला?
नितिन नवीन की नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, तीरथ सिंह रावत उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। राम माधव उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, बैजयंत जय पांडा भी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। रेखा वर्मा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। विनोद तावड़े को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। स्मृति ईरानी को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। सतीश पुनिया, गजेंद्र पटेल भी महामंत्री होंगे। हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया भी महामंत्री बनाए गए हैं। बी एल संतोष जनरल सेक्रेटरी ऑर्गेनाइजेशन बने रहेंगे। आपको बता दें कि सोमवार को सुबह से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि नितिन नवीन की टीम में किन नेताओं को जगह मिलेगी। अब भाजपा ने नेताओं के नाम और उनको मिली जिम्मेदारी का खुलासा कर दिया है।
नितिन नवीन की टीम में हरीश द्विवेदी महामंत्री बनेंगे। अगले साल यूपी में चुनाव है- ऐसे में बस्ती से आने वाले हरिश द्ववेदी ब्राह्मण चेहरा रहेंगे। विनोद तावड़े, सुनील बंसल नितिन नवीन की टीम में रहेंगे। नितिन नवीन की टीम में संजय भाटिया को भी जगह मिल रही है। हरियाणा से आने वाले संजय भाटिया ABVP से जुड़े रहे हैं। मनोहर लाल खट्टर के करीबी हैं। वहीं, गुजरात के वडोदरा से लोकसभा सांसद हेमांग जोशी का जबरदस्त प्रमोशन हो रहा है। नितिन नवीन की नई टीम में इन्हें बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी मिल रही है। हिमांग जोशी को यूथ को पार्टी के करीब लाने की जिम्मेदारी मिलेगी।
बीजेपी की नई टीम में संगठन से जुड़े अहम पदों पर ये नेता जिम्मेदारी संभालेंगे:
बीजेपी की नई टीम में कौन-कौन, पूरी लिस्ट
| राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | |||
| क्र.सं. | पद/दायित्व | नाम | राज्य |
| 1 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | वसुंधरा राजे सिंधिया | राजस्थान |
| 2 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | तीरथ सिंह रावत | उत्तराखंड |
| 3 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | राम माधव | दिल्ली |
| 4 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | बैजयंत जय पांडा | ओडिशा |
| 5 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | डी. पुरंदेश्वरी | आंध्र प्रदेश |
| 6 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | रेखा वर्मा | उत्तर प्रदेश |
| 7 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी | गुजरात |
| 8 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | (डॉ.) भारती प्रवीण पवार | महाराष्ट्र |
| 9 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | सरदार मनप्रीत सिंह बादल | पंजाब |
| 10 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | लाल सिंह आर्य | मध्य प्रदेश |
| 11 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | प्रो. एस. नागराज | कर्नाटक |
| 12 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | प्रो. तारिक मंसूर | उत्तर प्रदेश |
| 13 | राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | (डॉ.) मधुचंद कर | पश्चिम बंगाल |
| राष्ट्रीय महामंत्री | |||
| 14 | राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) | बी.एल. संतोष | दिल्ली |
| राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) | |||
| 15 | राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) | शिवप्रकाश | मुंबई |
| 16 | राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) | सौदान सिंह | चंडीगढ़ |
| राष्ट्रीय महामंत्री | |||
| 17 | राष्ट्रीय महामंत्री | विनोद तावड़े | महाराष्ट्र |
| 18 | राष्ट्रीय महामंत्री | सुनील बंसल | दिल्ली |
| 19 | राष्ट्रीय महामंत्री | बिप्लब कुमार देब | त्रिपुरा |
| 20 | राष्ट्रीय महामंत्री | स्मृति ईरानी | उत्तर प्रदेश |
| 21 | राष्ट्रीय महामंत्री | डॉ. सतीश पूनिया | राजस्थान |
| 22 | राष्ट्रीय महामंत्री | गजेंद्र पटेल | मध्य प्रदेश |
| 23 | राष्ट्रीय महामंत्री | हरीश द्विवेदी | उत्तर प्रदेश |
| 24 | राष्ट्रीय महामंत्री | संजय भाटिया | हरियाणा |
| राष्ट्रीय मंत्री | |||
| 25 | राष्ट्रीय मंत्री | कविता पाटीदार | मध्य प्रदेश |
| 26 | राष्ट्रीय मंत्री | के. सुरेंद्रन | केरळम् |
| 27 | राष्ट्रीय मंत्री | डॉ. भोला सिंह | उत्तर प्रदेश |
| 28 | राष्ट्रीय मंत्री | डॉ. प्रदीप वर्मा | झारखंड |
| 29 | राष्ट्रीय मंत्री | जगदीश ईश्वरभाई पटेल | गुजरात |
| 30 | राष्ट्रीय मंत्री | डॉ. संदीप पाठक | दिल्ली |
| 31 | राष्ट्रीय मंत्री | फांग्नोन कोन्याक | नागालैंड |
| 32 | राष्ट्रीय मंत्री | संगीता यादव | उत्तर प्रदेश |
| 33 | राष्ट्रीय मंत्री | अनिल एंटनी | केरळम् |
| 34 | राष्ट्रीय मंत्री | डॉ. एम. वेंकटेश | तमिलनाडु |
| 35 | राष्ट्रीय मंत्री | मनोज तिग्गा | पश्चिम बंगाल |
| 36 | राष्ट्रीय मंत्री | सिद्धार्थ शंभु | बिहार |
| 37 | राष्ट्रीय मंत्री | डॉ. स्वदेश सिंह | दिल्ली |
| 38 | राष्ट्रीय मंत्री | मृगांका देव बर्मन | असम |
| 39 | राष्ट्रीय मंत्री | रोहन गुप्ता | गुजरात |
| 40 | राष्ट्रीय मंत्री | जय प्रकाश | दिल्ली |
| राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष | |||
| 41 | राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष | पीयूष गोयल | महाराष्ट्र |
| राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष | |||
| 42 | राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष | राजेश मंगल | राजस्थान |
| राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी | |||
| 43 | राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी | तरुण चुघ | पंजाब |
| राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री | |||
| 44 | राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री | महेंद्र पांडे | उत्तराखंड |
| नॉर्थ ईस्ट संयोजक | |||
| 45 | नॉर्थ ईस्ट संयोजक | डॉ. संबित पात्रा | ओडिशा |
| नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक | |||
| 46 | नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक | राजीव बब्बर | दिल्ली |
| प्रकोष्ठ संकुल संयोजक | |||
| 47 | प्रकोष्ठ संकुल संयोजक | विष्णु दत्त शर्मा | मध्य प्रदेश |
| प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक | |||
| 48 | प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक | ऋतुराज सिन्हा | बिहार |
| 49 | प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक | विष्णु वर्धन रेड्डी | आंध्र प्रदेश |
| मोर्चा अध्यक्ष | |||
| 50 | युवा मोर्चा अध्यक्ष | डॉ. हेमांग जोशी | गुजरात |
| 51 | महिला मोर्चा अध्यक्ष | रूप कुमारी चौधरी | छत्तीसगढ़ |
| 52 | ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष | अमरपाल मौर्य | उत्तर प्रदेश |
| 53 | किसान मोर्चा अध्यक्ष | बंसीलाल गुर्जर | मध्य प्रदेश |
| 54 | एससी मोर्चा अध्यक्ष | शिवेश कुमार राम | बिहार |
| 55 | एसटी मोर्चा अध्यक्ष | डॉ. मन्नालाल रावत | राजस्थान |
| 56 | अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष | कुंवर बासित अली | उत्तर प्रदेश |
| मीडिया संयोजक | |||
| 57 | मीडिया संयोजक | अनिल बलूनी | उत्तराखंड |
| मीडिया सह संयोजक | |||
| 58 | मीडिया सह संयोजक | आशीष उषा अग्रवाल | मध्य प्रदेश |
| 59 | मीडिया सह संयोजक | प्रदीप भंडारी | दिल्ली |
| 60 | मीडिया सह संयोजक | सिद्धार्थ यादव | दिल्ली |
| सोशल मीडिया संयोजक | |||
| 61 | सोशल मीडिया संयोजक | दीपक म्हस्के | छत्तीसगढ़ |
| सोशल मीडिया सह संयोजक | |||
| 62 | सोशल मीडिया सह संयोजक | प्रीति गांधी | महाराष्ट्र |
| 63 | सोशल मीडिया सह संयोजक | शिवानंद द्विवेदी | दिल्ली |
| 64 | सोशल मीडिया सह संयोजक | आलोक भट्ट | उत्तराखण्ड |
| 65 | सोशल मीडिया सह संयोजक | अरुण यादव | हरियाणा |
यानी नई टीम में संगठन और राज्यों के बीच तालमेल को मजबूत करने पर खास जोर दिया गया है.






