मध्यप्रदेश

हुआ खुलाशा, ईंट से वार और गला दबाकर पति ने ही की हत्या

डिंडोरी
जिले के शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम कोहानी देवरी में खेत मे बने झोपड़ीनुमा मकान में आठ दिसम्बर को मिले महिला के शव के मामले का खुलासा पुलिस ने किया है। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी ने मामले के संबंध में  बताया  कि शव मिलने के बाद मर्ग दर्ज कर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 302, 201 का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि आठ दिसम्बर को मोबाइल के जरिये मोबाइल पर सूचना प्राप्त हुई थी कि एक अज्ञात महिला का शव चंदन सिंह धुर्वे के देवरीकला कोहानी से बढईगढ़ रोड वाले खेत खलिहान में बने घर के कमरा में अर्धनग्न अवस्था जिसका सिर, चेहरा, सीना जला हुआ है। पुलिस ने चंदन सिंह पिता गुलाबसिंह धुर्वे उम्र 52 साल निवासी देवरीकला की रिपोर्ट पर मर्ग कायम किया। मृतिका अज्ञात महिला के शव की पहचान सिर, चेहरा, सीना जला हुआ होने से नहीं हो पाया था जिसे पीएम कराकर शव का अंतिम संस्कार किया गया।

एसपी के मार्गदर्शन में मृतिका अज्ञात महिला की शिनाख्तगी उसके कान में पहने नीले-सफेद रंग के टॉप्स, हाथ में पहनी कांच की चूड़ियों, अंगुली में पहने नीले रंग के कंकड़ की अंगूठी के आधार पर की गई। शिनाख्त कंचनलता पति अजय सिंह आर्मो उम्र 23 साल निवासी बम्हनी थाना निवास जिला मंडला के रूप में कई गई। महिला का स्थायी पता ग्राम कोरलदण्ड, पोआ, भौसा, तहसील मानपुर, जिला मोहला छत्तीसगढ़ है। ग्राम बम्हनी पहुंचकर जांच में पता चला कि मृतिका इसी अगस्त माह में रक्षाबंधन के समय अजय सिंह आर्मो के साथ ग्राम बम्हनी में आकर पति-पत्नी की तरह रह रहे थे।

अजय सिंह अपनी पत्नी मृतिका को घर ग्राम बम्हनी में छोड़कर काम करने बाहर चला गया था। 7 दिसम्बर को गांव बम्हनी की मढ़ई होने पर 6 दिसम्बर को को अपने घर ग्राम बम्हनी गया था। रात रुकने पर आरोपित को पता चला कि उसकी पत्नी मृतिका के पास मोबाइल है और रात में 10-11 बजे तक घूमकर बातचीत करती है। 7 दिसम्बर को शाम लगभग साढ़े सात बजे अजय सिंह व उसकी पत्नी मृतिका कंचनलता दोनों लोग मोटरसायकल से मुर्गा खाने के लिये अपने घर से निवास आये। खाना खाने के बाद रात करीब एक बजे अजय सिंह अपने मौसिया चंदनसिंह के देवरीकला-बढईगढ़ रोड के खेत खलिहान में बने घर के कमरा में मृतिका को लेकर गया। जहां कोई नहीं रहता था। दोनों लोग वहीं कमरे में आग जलकर आराम किए। अजय सिंह अपनी पत्नी कंचनलता के चरित्र पर संदेह करते हुए मृतिका से मोबाइल रखने और किससे बात करती हो पूछने पर दोनों के बीच लड़ाई हुई।

Related Articles

आरोपित अजय सिंह ने मृतिका के नाक में ईंट से वार कर गला दबाकर हत्या कर दी। उसकी पहचान को छिपाने के लिए जलती आग में उसका चेहरा रख दिया और उसके कपड़े को भी उतारकर आग में जला दिए। आरोपित अजय सिंह आर्मो पिता पुन्नूलाल आम उम्र 24 साल निवासी ग्राम बम्हनी थाना निवास को ग्राम बम्हनी में गिरफ्तार किया गया। घटना में उपयोग की गई वस्तुओं को जब्त किया गया। हत्या का खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी शहपुरा अखलेश दाहिया, एएसआई संतोष यादव चौकी प्रभारी विक्रमपुर, संतोष वंशकार, घसीटा लाल रजक, प्रधान आरक्षक सुनहरसिंह मरावी, आदित्य शुक्ला, पंकजसिंह, आरक्षक संदीप चतुर्वेदी शामिल रहे।

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button