छत्तीसगढ़

2 अक्टूबर से भारत जोड़ो ग्राम यात्रा: 23 मार्च 2023 तक करीब 150 दिनों तक चलेगी मुहिम…

बालोद। जिले में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन 2 अक्टूबर से भारत जोड़ो ग्राम यात्रा की शुरुआत करेगी। यह यात्रा 2 अक्टूबर से शुरू होकर 23 मार्च 2023 तक करीब 150 दिनों तक चलेगी। कांग्रेस नेत्री चंद्रप्रभा सुधाकर ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी और पंचायती राज संगठन संयुक्त रूप से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी बालोद की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने बताया कि भारत जोड़ो ग्राम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बूथ से लेकर सेक्टर स्तर तक बैठकर की जा रही है। यह यात्रा हर गांव के हर बूथ तक पहुंचेगी। 2 अक्टूबर को बालोद जिले के ग्राम टेकापार से भारत जोड़ो ग्राम यात्रा की शुरुआत होगी। चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार के नेतृत्व में देश में अराजकता फैली हुई है, लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हुई है, महंगाई बढ़ रही है, देश में नफरत फैल रही है, इसलिए कांग्रेस देशभर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि राहुल गांधी कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा कर रहे हैं, जिसमें वे हर वर्ग के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। हम भी ग्राम पंचायतों की यात्रा करेंगे।

भारत जोड़ो पदयात्रा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी 3 हजार 570 किलोमीटर की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो पदयात्रा कर रहे हैं। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के निर्देशानुसार संगठन के साथी अपने-अपने जिलों में 150 दिन की भारत जोड़ो ग्राम पदयात्रा का आयोजन कर राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

शुक्रवार को बालोद में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला समन्वयक रवि प्रकाश यादव और कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने बताया कि भारत जोड़ो ग्राम यात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस कमेटी, सेवादल, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, नगर निगम के पार्षद, प्रकोष्ठ के जिला ब्लॉक पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्त शामिल होंगे।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button