छत्तीसगढ़रायपुर

सुशासन तिहार 2026 जनसमस्या निवारण शिविर में 186 आवेदनों का मौके पर निराकरण, लोगों के चेहरों पर दिखी मुस्कान

रायपुर जिले के विकासखंड तिल्दा अंतर्गत ग्राम खौना में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के जनसमस्या निवारण शिविर में आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में प्राप्त 186 आवेदनों का मौके पर समाधान कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई। समस्याओं के त्वरित निराकरण से ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी और संतोष दिखाई दिया।

कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री एवं सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार तथा महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं त्वरित समाधान व्यवस्था की सराहना की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button