
रायपुर , 13 मई 2026। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कलेक्ट्रेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है। उन्होंने कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली से जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन एवं अपर कलेक्टर श्री मनीष मिश्रा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनगणना कार्यों के अनुभव साझा किए तथा आगामी चरणों को भी पूरी गंभीरता और गुणवत्ता के साथ संपन्न करने का संकल्प लिया।






